जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आयोजित नववर्ष यात्रा के सफल आयोजन के बाद मानगो में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा संचालन समिति के सदस्य एवं सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए और आयोजन को लेकर अपने सुझाव साझा किए। सभी ने कहा कि डिमना ट्रांसपोर्ट नगर मैदान से निकली इस वर्ष की यात्रा में पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सरयू राय की उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन में आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। विभिन्न झांकियों, डंका और भक्तिमय डीजे की धुनों पर रामभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। समिति ने लाखों श्रद्धालुओं, प्रशासन और मीडिया के सहयोग के लिए आभार जताया।बैठक में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यात्रा के दौरान किए गए अ...