अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। नववर्ष अभिनंदन समिति की ओर से आयोजित नव संवत्सर मेले में इस बार महाकुंभ की भव्य झांकी दिखेगी तो सनातन का जयघोष होगा। 17 मार्च को आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म पर नववर्ष अभिनंदन मेला का आयोजन होने जा रहा है। पदाधिकारियों ने आगरा रोड स्थित होटल में बैठक कर रूपरेखा बनाई। पदाधिकारियों ने बताया कि मेले में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा संवत 2083 की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय नवसम्वतसर मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में स्कूली बच्चों की सहभागिता के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। इसमें वह रंगोली, मेंहदी, सामूहिक नृत्य, पाक कला, बाल रूप सज्जा, केश सज्जा, थाल सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मेले में आने वालों के लिए लकी ड्रा भी रखा गया है। मेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.