अररिया, जनवरी 2 -- रानीगंज। एक संवाददाता। गुरुवार को नए साल के मौके पर सरस्वती समाज सेवा समिति की ओर से रानीगंज के बीएलडी उच्च उच्च विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार आनंद ने बताया की उनका उद्देश्य केवल उत्सव मानना नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरा भरा भविष्य देना है। हमने अबतक हजारों पौधे लगाये हैं और उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की है। समिति के सचिव मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि हमने हमेशा उत्सव को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ा है। इसी कड़ी में बीएलडी उच्च विद्यालय परिसर में आम, कटहल, नीम आदि के पेड़ लगाए गए है। इस मौके पर संस्था के सुजीत कुमार, रोशन सिंह, विकास कुमार, बिपिन कुमार झा, लाल बहादुर, निशु कुमारी, अंशु कुमारी के साथ बीएलड़ी उच्च विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.