कोडरमा, जनवरी 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। नववर्ष के पहले दिन दिन गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूजा-अर्चना कर जीवन में सुख,समृद्धि व मंगलमयी की कामना की। शहर के प्रसिद्ध मंदिर सामंतो काली मंदिर, स्टेशन रोड स्थित काली मंदिर समेत विभिन्न विभिन्न मंदिरों में सुबह से हीं लोगों की भीड़ उमड़ी, जो देर शाम तक जारी रही। वहीं लोगों ने इस अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर गरीब लोगों को दान-पुण्य कर भी नववर्ष की शुरुआत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...