गंगापार, जनवरी 2 -- नववर्ष के अवसर पर हंडिया विकासखंड क्षेत्र के सेवा गांव स्थित प्राचीन महादेव मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। श्री परशुराम रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित सार्वजनिक श्रीरामचरितमानस पाठ व रुद्राभिषेक में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नववर्ष का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के नाम से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के डायरेक्टर ओम प्रकाश दुबे ने की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रामचरितमानस के पावन श्लोकों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समिति के अध्यक्ष केशव नाथ तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी नववर्ष की शुरुआत प्रभु श्रीराम के मंगल पाठ से की गई है। उनका मानना है कि मानस पाठ से समाज में धार्मिक जागृति, शांति और सद्भाव का संदेश फैलता है। कार्यक्र...