गढ़वा, जनवरी 1 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। नववर्ष के आगमन का उत्साह प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में चरम पर रहा। गुरुवार की सुबह कोहरा के कारण अंधेरा छाया रहा, मगर 11 बजे के बाद खिली धूप ने पिकनिक का मजा दोगुना कर दिया। लोग सुबह उठकर मंदिरों में पूजा की। उसके बाद नदी तालाब के पास पहुंच लोगों ने जमकर वनभोज का मजा लिया। नव वर्ष को लेकर डोमनी नदी सहित आसपास के पहाड़ों, विभिन्न तालाबों में लोगों की भारी भीड़ रही। जहां बच्चों व महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पहाड़ की खूबसूरत वादियों पर नववर्ष में पिकनिक का लुत्फ उठाने के लिए सुबह से ही युवाओं व बच्चों की टोलियां गाजा-बाजा के साथ पहाड़ की तलहटी की ओर साजो-समान के साथ रवाना होने लगे। मौके पर उपेन्द्र दास, संध्याकर विश्वकर्मा, उपेन्द्र भारती, इंदल पासवान, पुरूषोत्तम कुमार, बुद्धनाथ गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.