अररिया, जनवरी 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों में नववर्ष धुमधाम के साथ मनाया गया। बुधवार की देर रात से युवाओं ने शहर में जमकर धमाल मचाया। पुराने साल को विदा करते हुए जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजे पूरा शहर आतिशबाजी से जगमगाने लगा। चारों ओर पटाखों की गूंज सुनाई पड़ने लगी। लोग एक दूसरे से गले मिलकर नये साल की बधाई देने लगे। वहीं गुरुवार की अहले सुबह से शहर के प्राय: सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जमा हो गई। लोगो ने नए साल पर पूजा-अर्चना कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इधर नववर्ष के आगमन पर शहर के संवालिया कुंज ठाकुरबाड़ी और श्रीलक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी को भव्य तरीके से सजाया गया था। मंदिर के पुजारी पंडित अर्जुन दुबे,आकाश दुबे एवं मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी के पुजारी अंगद दुबे, पंडित अभिषेक दुबे और व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.