गंगापार, जनवरी 1 -- नववर्ष का जश्न मनाने के बाद श्रद्धालुओं ने देवताओं की शरण पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिसके कारण क्षेत्र के हर देवस्थल पर भारी भीड़ जुटी रही। नववर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को सुबह क्षेत्र के प्रमुख मंदिर मां शीतला धाम एवं कैलाश धाम रामनगर,सुदिष्ट ब्रह्म धाम (बबा महाराज) परानीपुर,कोटेश्वर महादेव पकरी सेवार तथा औंता स्थित महावीर हनुमान मंदिर एवं क्षेत्र के अनेक मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ जुटी रही। दूर दराज से मंदिर पहुंचे श्रद्धालु लोगों ने पूजा अर्चना कर मत्था टेका और देवताओं का आशीर्वाद लेकर नववर्ष का आगाज किया। गुरुवार को सुबह से ही रामनगर स्थित शीतला मंदिर पिकनिक स्पॉट बना रहा। मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही,जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने...