भभुआ, दिसम्बर 31 -- डीएम-एसपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को दिए निर्देश पिकनिक स्पॉट, पर्यटन, धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक आयोजनों पर प्रशासन की रहेगी नजर (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नववर्ष पर जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कैमूर प्रशासन अलर्ट है। विधि व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ तथा सभी थानाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान नववर्ष संभावित भीड़, पर्यटन, धार्मिक स्थलों पर आवागमन, सार्वजनिक आयोजनों एवं संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति की बारी-बारी से समीक्षा की गई। डीएम व एसपी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था हाथ में लेनेवाल...