सोनभद्र, दिसम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। नववर्ष पर जिले के पिकनिक स्पाँटों पर सैलानियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। सोनभद्र अपनी खूबसूरत वादियों और ऐतिहासिक धरोहरों के कारण अपनी एक अलग पहचान रखता है। यही वजह है कि नववर्ष पर लोग बरबस ही इन वादियों में खींचे चले आते हैं। विन्ध्य पर्वत श्रृंखलाओं में से घिरे सोनभद्र की वादियों में घोरावल के मुक्खा जल प्रपात का अलग ही नजारा है। यहां गिरते झरने लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं शाहगंज के महुअरिया वन रेंज में काले हिरन भी सोनभद्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। सैलानी काले हिरनों को देखने के लिए भी यहां आते हैं। हालांकि प्रतिबंधित वन क्षेत्र में लोगों को जाने पर मनाही है। फिर भी मुक्खा और उसके आसपास के जंगलों में काले हिरन कभी कभी नजर आ जाते हैं। जिले में स्थित विजयगढ़ दुर्ग, अगोरी किला, वीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.