हरिद्वार, जनवरी 2 -- नए वर्ष के आगमन की खुशी में भेल स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक दरबार में देर शाम विशेष दीवान सजाया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंची संगत ने रहिरास साहिब का पाठ कर सुख-शांति की कामना की और शबद-कीर्तन किया। यह आयोजन देर रात तक चलता रहा। भाई गुरप्रीत सिंह और भाई प्रिंसपाल हजूरी कीर्तन पटियाला वाले ने शबद-कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जैसे बीता वर्ष प्रभु सिमरन में व्यतीत हुआ, वैसे ही नया वर्ष भी गुरुओं के नाम सिमरन में बीते। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को दसवें गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। शुक्रवार से अखंड पाठ आरंभ हुआ। रविवार को अरदास के साथ समापन होगा। इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, ज्ञानी संजय सिंह, ज्ञानी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.