चतरा, जनवरी 1 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। नववर्ष के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खैवा (बंदारू) जल प्रपात में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह होते ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ-साथ चतरा, हजारीबाग, पलामू एवं आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने यहां पहुंचे। दोपहर तक पूरा क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहा। लोग जल के बहाव से तराशे गए पत्थरों के समीप बैठकर तस्वीरें लेते देखे गये। बच्चों ने प्राकृतिक माहौल में खेलकूद का आनंद लिया, जबकि युवाओं ने पहाड़ियों और जंगल के बीच फोटो और वीडियो बनाकर नए साल की यादें संजोईं। पुरे खैवा की हरियाली और शांत वातावरण सैलानियों को विशेष रूप से आकर्षित करता है। कई लोग दूर-दराज से केवल इस प्राकृतिक सौंदर्य को देखने पहुंचे थे। इतनी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के बावजूद यहां स...