मेरठ, दिसम्बर 31 -- नववर्ष के अवसर पर कानून व्यवस्था को मजबूत और सुरक्षित बनाए रखने के लिए कलानिधि नैथानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों के अधिकारियों, थाना प्रभारियों और यातायात अधिकारियों की सख्त ब्रीफिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि नववर्ष का आयोजन शांति, सुरक्षा और दुर्घटनारहित माहौल में कराया जाए। सभी थानों को विशेष ड्यूटी चार्ट तैयार कर पर्याप्त रात्रि गश्त सुनिश्चित करने को कहा गया है। बिना अनुमति किसी भी पार्टी या कार्यक्रम पर रोक, अवैध शराब की बिक्री व भंडारण पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखते हुए अफवाह फैलाने वालों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के निर्देश हैं। कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थलों और मार्गों पर महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। होटल, रेस्टोर...