बांका, जनवरी 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में शुमार ओढ़नी डैम में नववर्ष के अवसर पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। हर वर्ष की भांति इस साल भी नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जिले के अलावा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक ओढ़नी डैम का रुख करने को बेताब हैं। प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित यह जलाशय अपनी खूबसूरती, शांत वातावरण और मनोरम दृश्यों के कारण लोगों को खासा आकर्षित करता है। ज्ञात हो कि, ओढ़नी डैम को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। यहां फैला विशाल जलाशय, चारों ओर हरियाली, पहाड़ी क्षेत्र और खुला प्राकृतिक वातावरण सैलानियों को एक अलग ही सुकून का एहसास कराता है। खासकर नववर्ष के मौके पर लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां पिकनीक मनाने आते हैं। सुबह से ही पिकनिक स्पॉट पर चहल-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.