मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। नववर्ष 2026 के प्रथम दिन सतगुरु सुधांशु महाराज की प्रेरणा से बुद्धि विहार स्थित ऋण मुक्तेश्वर मंदिर पर सेवा भाव का अनुकरणीय कार्य किया गया। मंदिर के सामने मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को चाय, समोसा, मूंगफली, रेवड़ी आदि का वितरण किया गया। हमेशा की तरह इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ठंड के मौसम में गर्म चाय व खाद्य सामग्री मिलने से राहगीरों को काफी राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...