संवाददाता, मार्च 20 -- नववर्ष के पावन अवसर पर अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के शिखर का ध्वज परिवर्तित कर नवीन ध्वज आरोहित किया गया। मन्दिर व्यवस्था से सम्बद्ध विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी गोपाल नागरकट्टे ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि 25 नवंबर को हुए ध्वजारोहण के बाद यह ध्वज परिवर्तित किया गया है। 25 नवंबर को राम मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया था। इस ध्वज पर अंकित तेजस्वी सूर्य, पवित्र अक्षर "ओम" और कोविदरा वृक्ष - जो आध्यात्मिक विरासत, भगवान राम के वंश और पारंपरिक हिंदू प्रतीकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।रामलला की मंगला आरती, श्रृंगार आरती व शयन आरती का समय बदला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा रामलला के दर्शन अवधि में वृद्धि करने के कारण आरतियों के समय में भी बदलाव...