संभल, दिसम्बर 31 -- नववर्ष के जश्न के बीच शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। हुड़दंग और अव्यवस्था किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि नए साल की रात देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। शहर के होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, ताकि कोई भी नियमों का उल्लंघन न कर सके। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जनपदों को जोड़ने वाली सीमाओं पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बाहरी आवागमन पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने आमजन से अपील की है कि वे नववर्ष का स्वागत शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ करें, नियमों का पालन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.