गोड्डा, जनवरी 1 -- मेहरमा, एक संवाददाता नववर्ष के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को ले पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में गुरुवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने मेहरमा व बलबड्डा थाना क्षेत्र में स्वयं सड़कों पर उतर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। घोरीचक चौंक पर एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया,जहां दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। बिना हेलमेट, बिना वैध कागजात एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। एसडीपीओ श्री आजाद ने सभी पदाधिकारीयों को सतर्क रहकर लगातार वाहन जांच व गस्ती अभियान तेज करने का निर्देश दिया। वहीं मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने लोगों से तेज गति एवं शराब पीकर वाहन चलाने से बचने की नसीहत दी।उन्होंने नियमों के उल्लंघन करने वालों के...