जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- नये साल पर जश्न की तैयार को देख शराब तस्करों के खिलाफ तेज किया अभियान होटल, रेस्तरां, लॉन वाले भी जश्न मनाने को लेकर सुविधा देने और सजाने में जुटे जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद जिले में नववर्ष की तैयारी शुरू कर दी गई है। होटल, रेस्तरां, लॉन वाले जश्न मनाने को लेकर सुविधा मुहैया कराने व सजाने में जुट गए हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को भी रेस्टोरेंट तथा रिसोर्ट में नए साल का जश्न मनाने काफी संख्या में लोग जुड़ेंगे। इसलिए कि नव वर्ष गुरुवार को पड़ रहा है और गुरुवार को अधिकांश लोग नॉनवेज नहीं खाते। वही पहली जनवरी को भी बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी मनाने आएंगे। युवाओं ने भी पिकनिक मनाने का प्लान बनाना शुरू कर दिया है। जिले के बराबर, हुलासगंज मठ, झारखंडी स्था...