शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार रात एसपी राजेश द्विवेदी ने सिटी एसपी देवेंद्र कुमार और सीओ सिटी पंकज पंत के साथ शहर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने पार्कों, नववर्ष के कार्यक्रम स्थलों और सदर बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस बल की स्थिति की जांच की गई। पैदल गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कराई गई। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता बरतते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने आमजन से संवाद भी किया और उन्हें शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने के दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...