नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन खिलाड़ी भारतीय टीम में, जाएंगे ऑस्ट्रेलिया
जमशेदपुर, मई 10 -- नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट प्रेमचंद सोय, जैसन कंडुलना और आशीष तानी पूर्ति का चयन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी चार मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। यह सीरीज़ 15 से 20 मई 2026 तक एसएआई सेंट्रल सेंटर में आयोजित होगी। यह सीरीज इस महीने के अंत में जापान में होने वाले पुरुष अंडर-18 एशिया कप से पहले टीम के लिए महत्वपूर्ण तैयारी मानी जा रही है। चयनित खिलाड़ियों ने एक सप्ताह तक चले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन कर अंतिम 24 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाई। इस शिविर में 42 संभावित खिलाड़ियों का तकनीकी कौशल, फिटनेस और रणनीतिक तैयारी के आधार पर मूल्यांकन किया गया।चयनित खिलाड़ियों में आशीष तानी पूर्ति डिफेंडर, प्रेमचंद सोय मिडफील्डर और जैसन कंडुलना फॉरवर्ड की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.