लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह क श्रेणी के तीन शिक्षा अधिकारियों को बुधवार को तैनाती दे दी गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज से संबद्ध नवल किशोर को उप शिक्षा निदेशक (शिविर), निदेशक शिविर कार्यालय लखनऊ में तैनाती दी गई है। वहीं सेवा समूह क श्रेणी के दो शिक्षा अधिकारियों बाल मुकुंद प्रसाद व राजेश कुमार श्रीवास को माध्यमिक शिक्षा विभाग से बेसिक शिक्षा विभाग के निवर्तन पर भेजा गया है। संयुक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा संदीप परमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...