गंगापार, अप्रैल 3 -- मांडा खास दक्षिणी पहाड़ी पर स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम का इकलौता हैंडपंप नवरात्र के पांचवें दिन से ही खराब है ,जिससे भक्तों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा राजमहल से संबंधित, मांडाखास दक्षिणी पहाड़ी पर स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम का इकलौता हैंडपंप नवरात्र पांचवें दिन से ही खराब है। पहाड़ पर स्थित इस धाम के आस पास पानी की और कोई व्यवस्था न होने से प्रतिदिन मंदिर में पूजा पाठ के लिए जाने वाले भक्तों को शुद्ध जल भी नहीं मिल पा रहा है। मंदिर के पुजारी प्रिंस द्विवेदी का कहना है कि मंदिर परिसर का इकलौता हैंडपंप खराब होने से मंदिर की साफ सफाई और पूजन अर्चन प्रभावित हो रहा है। मंदिर परिसर में मालाफूल की दुकान चलाने वाले दुकानदार भी पानी के अभाव में परेशानी झेल रहे हैं। मामले में ग्राम प्रधान मांडा डाक्...