रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के मद्देनज़र नगर निगम ने शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। बुधवार को मेयर विकास शर्मा ने पांच मंदिरों से इस अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गई। साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव और चूने का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण किया गया। नगर निगम की टीम के साथ सामाजिक व धार्मिक संगठनों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेयर ने कहा कि नवरात्र शक्ति की उपासना का महापर्व है। इस दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा, ताकि भक्तों को उत्सव का विशेष अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.