प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज। 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले के देवी मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नवरात्र शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। डीएम ने निर्देश दिया है कि मंदिरों के आसपास कूड़ा-कचरा न रहे और नियमित रूप से सफाई कराई जाए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ रास्तों की भी सफाई सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Balia News: नवरात्र से पहले स्वच्छ होंगे जिले के देवी मंदिर उन्होंने संबंधित विभागों और स्थानीय निकायों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं। नवरात्र...