बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। नवरात्र पर माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। ट्रेन में टिकट आरक्षण कराने के लिए रोजाना काफी भीड़ लग रही है, लेकिन यात्रियों के लिए ट्रेनों में मायूसी हाथ लग रही है। वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल चल रही हैं और लंबी वेटिंग चल रही है। आलम यह है कि कई ट्रेनों में रिग्रेट हो गया है, जिससे टिकट ही नहीं बुक हो रहे हैं। वेटिंग लंबी होने के कारण अब लोग तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने का प्रोग्राम बना रहे हैं। रोजाना स्टेशन के अलावा टिकट बुक करने वाले निजी सेंटरों पर लोगों की भीड़ लग रही है। स्लीपर व एसी के किसी भी श्रेणी में कंफर्म सीटें नहीं मिल रही हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की है। यहां जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से जम्मू जाने वाली ट्रे...