काशीपुर, मार्च 17 -- काशीपुर। एआईसीसी सदस्य और कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा व कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने नवरात्र एवं ईद पर सुरक्षा एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की प्रशासन से मांग की। उन्होंने कहा कि आगामी समय नवरात्र एवं ईद का है। ऐसे में जरूरी है कि नगर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में व्यापक सफाई अभियान चला कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाए। प्रदेश महासचिव ने बताया है कि उन्होंने नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट से वार्ता कर नवरात्र एवं ईद के अवसर पर मंदिरों और मस्जिदों के आसपास तलीझाड़ अभियान चला कर स्वच्छता का मांग की है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग, जल निगम एवं नगर निगम प्रशासन को बिजली, जल आपूर्ति के साथ-साथ पुलिस विभाग को भी असामाजिक तत्वों पर निगाह रखनी होगी। क्योंकि नवरात्रि और ईद का पर्व आसपास है। ऐसे में जरूरी है कि क्षे...