मुरादाबाद, मार्च 10 -- चैत्र नवरात्र और ईद के त्योहार को लेकर नगर निगम द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर भर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। मंदिर और मस्जिद भी चमचमाते नजर आएंगे। मंगलवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महाशिवरात्रि के दौरान बिजली कटौती से हुई अव्यवस्था से सबक लेते हुए नगर निगम ने बिजली विभाग के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्णय लिया है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर त्योहारों के दौरान संभावित बिजली कटौती की पूर्व सूचना देने को कहा है। प्रमुख धार्मिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। ईद और जुम्मा की नमाज को लेकर नगर निगम ने शहर को नौ जोन में बांट दिया है। प्रत्येक ...