सहारनपुर, मार्च 15 -- सहारनपुर। सहारनपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा की। निर्माणाधीन पर्यटन सुविधा केंद्र स्थल पर आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 मार्च से शुरू होने वाले मेले के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि देश-प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेला परिसर को सीसीटीवी कैमरों से पूरी तरह आच्छादित किया जाए और सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखा जाए। मेले में तैनात कार्मिकों की काउंसलिंग कर उन्हें श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह एक पौराणिक और ऐतिहासिक मेला है...