प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रोडवेज ने नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा 18 से 27 मार्च 2026 तक संचालित होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र में 25-25 बसें रिजर्व रखी जाएंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत संचालित किया जाएगा। निगम का कहना है कि इस व्यवस्था से नवरात्र मेले के दौरान विंध्याचल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिलेगी।इन मार्गों पर चलेंगी बसेंमिर्जापुर- वाराणसी : 65 बसेंमिर्जापुर- जौनपुर-आजमगढ़ : 25 बसेंमिर्जापुर- विंध्याचल-प्रयागराज : 50 बसेंमिर्जापुर- चुनार : 5 बसेंमिर्जापुर- राबर्ट्सगंज : 30 बसेंमिर्जापुर- हनुमन...