संभल, मार्च 29 -- चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद में खुशियों की अनोखी सौगात देखने को मिली। 19 मार्च से 27 मार्च के बीच जिले में कुल 247 बेटियों ने जन्म लिया। जिससे अस्पतालों और घरों में खुशियों की किलकारियां गूंज उठीं। परिजनों ने इन नवजात कन्याओं को मां दुर्गा का आशीर्वाद मानते हुए उनके नाम लक्ष्मी, गौरी, वैष्णवी, आरती जैसे देवी स्वरूपों पर रखे। नवरात्र के दौरान जन्मी इन बच्चियों को लेकर परिवारों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई परिजनों का कहना है कि बेटियां किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं, बल्कि घर की लक्ष्मी होती हैं। उनका मानना है कि नवरात्र में कन्या का जन्म होना सौभाग्य की बात है और यह मां दुर्गा की विशेष कृपा का प्रतीक है। अस्पतालों में भी इस दौरान अलग ही माहौल रहा। जिला अस्पताल में नौ दिनों में 43 बेटियों ने जन्म लिया।...