फिरोजाबाद, मार्च 18 -- इस बार के चैत्र की नवरात्र में जग जननी मां दुर्गा जी पालकी पर सवार होकर आ रही हैं। नवरात्र के अंत में माता रानी हाथी की सवारी करते हुए प्रस्थान करेंगी। इधर नगर के ज्योतिषाचार्य पालकी पर मां दुर्गा के आगमन को शुभ नहीं मान रहे। जबकि हाथी की सवारी करते हुए माता रानी के प्रस्थान करने को शुभ संकेत बता रहे हैं। बताते चलें कि चैत्र नवरात्र चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होती है। चैत्र नवरात्रि इस बार 19 मार्च गुरुवार के दिन से प्रारंभ हो रही है। नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को आगमन के लिए इस बार माँ दुर्गा का वाहन पालकी होगी। नवरात्र का समापन 27 मार्च शुक्रवार को होगा।नवरात्र के इन पावन दिनों में माँ दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र में माँ दुर्गा का आगमन और प्रस्थान तय करता है कि आन...