धनबाद, अगस्त 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा। नवरात्र के दौरान धनबाद होकर चलने वाली मौर्य एक्सप्रेस और राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस एक-एक दिन रद्द रहेंगी। राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को, जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 11 अक्तूबर को रद्द रहेगी। इस तरह गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस 12 अक्तूबर को, हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को नहीं चलेगी। इसके अलावा संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस छह व आठ अक्तूबर को व जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस नौ और 11 अक्तूबर को रद्द रहेगी। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस चार और 11 अक्तूबर को गोमो, आद्रा, मेदिनीपुर, हिजली, भद्रक व कटक होकर चलेगी। वहीं 13 अक्तूबर को धनबाद से खुलने वाली धनबाद-एलेप्पी एक...