पीलीभीत, मार्च 28 -- नौ दिनों तक चली आस्था और श्रद्धा की साधना के बाद चैत्र नवरात्र का समापन शुक्रवार को विधि-विधान के साथ हुआ। अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर व्रत का पारण किया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने परिवार समेत कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके चरण पूजे गए भोजन कराकर आशीर्वाद लिया। शहर के प्रतिष्ठित यशवंतरी मंदिर में पूरे दिन झंड़ी यात्रा पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। वहीं निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित मां महामातेश्वरी मंदिर समेत जिले के देवी मंदिरों में हवन पूजन कर आराधना की गई। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में...