जयपुर, मार्च 25 -- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बेहद खास भेंट दी। यह भेंट जयपुर के कलाकार मोहित जांगिड द्वारा तराशी गई चंदन की लकड़ी की मां दुर्गा की मूर्ति थी। मूर्ति में बारीक नक्काशी, भावपूर्ण मुखाकृति और पारंपरिक अलंकरण का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। मूर्ति को देखकर वहां मौजूद सभी लोग कुछ पल के लिए स्तब्ध रह गए। यह सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि जयपुर के जांगिड़ परिवार की चार पीढ़ियों की मेहनत और पारंपरिक कला का जीवंत उदाहरण भी है।क्या है मूर्ति की विशेषता 1. सामग्री और निर्माण * मूर्ति चंदन की लकड़ी से बनाई गई है, जो अपनी खुशबू और मजबूती के लिए प्रसिद्ध है। * चंदन लकड़ी में नक्काशी करने की तकनीक बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसमें सूक्ष्म बारीकियों के लिए बहुत धैर्य और ...