लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र की पहले दिन गुरुवार की रात कस्बे के दुर्गा देवी मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास सुश्री अनुराधा ने पूजा-अर्चना के बाद कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने भगवान राम के जीवन को अनुकरणीय बताया। कथाव्यास अनुराधा ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन का वर्णन करते हुए इसमें मर्यादा और धर्म के महत्व की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इससे प्रत्येक व्यक्ति को सीख लेनी चाहिए। कथा सुन रहे तमाम श्रद्धालु भावविभोर दिखे। आयोजकों ने बताया कि नवरात्र के पूरे नौ दिन रामकथा का चलेगी। रोज दोपहर और शाम श्रीराम कथा का तथा शतचंडी यज्ञ होगा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.