हरिद्वार, मार्च 18 -- नवरात्र पर्व को लेकर हरिद्वार के प्रमुख देवी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, मायादेवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, दक्षिण काली मंदिर और भीमगोड़ा काली मंदिर समेत अन्य मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। मंदिरों में आकर्षक रोशनी और फूलों से सजावट के चलते माहौल भक्तिमय हो गया है। नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। दक्षिण काली मंदिर में सप्तमी के अवसर पर रातभर विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। वहीं, निरंजनी अखाड़ा में भी नवरात्र उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन अखिल मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के सानिध्य में संपन्न होगा।मंदिरों में विशेष अनुष्ठान किया जाएगामनसा देवी ...