गोपालगंज, मार्च 20 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के एकडेरवा पंचायत अंतर्गत उछाहल टोला गांव स्थित दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आसपास के कई गांवों से भक्त पहुंचकर पूजा-अर्चना और परिक्रमा कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस महायज्ञ में उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद से आए संत महेंद्रनाथ गिरि विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उन्होंने कठिन साधना का परिचय देते हुए अन्न-जल का पूर्ण त्याग कर अपने सीने पर कलश स्थापित कर अनुष्ठान शुरू किया है। वे जमीन पर लेटकर तपस्या कर रहे हैं, जिसे देखने और उनके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अनुष्ठान के दौरान संत महेंद्रनाथ गिरी श्रद्धालुओं से संवाद भी कर रहे हैं। उन्हें भक्ति एवं आध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.