उन्नाव, मार्च 19 -- बांगरमऊ। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी देवी मंदिर सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जिसमें भागवताचार्य पंडित सतीश शास्त्री ने मां भगवती के नौ स्वरूपों का वर्णन किया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संकटा देवी, भुवनेश्वरी, शीतला माता, संतोषी माता, संदोहन देवी, मातंगी माता और फूलमती माता मंदिरों में भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना कर माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...