रुद्रपुर, मार्च 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को लेकर नगर निगम ने शहर के प्रमुख मंदिरों को स्वच्छ और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस दौरान मंदिरों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, साथ ही रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से उन्हें आकर्षक रूप दिया जाएगा। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए निगम ने व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। बुधवार को मेयर स्वयं नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे और निगम टीम के साथ पांच प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर सफाई अभियान का शुभारंभ करेंगे और लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम इस बार मंदिरों की सजावट को और अधिक भव्य बनाने की योजना पर काम कर रहा है। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.