भागलपुर, मार्च 20 -- पूरे देश के साथ-साथ सुल्तानगंज में भी चैत्र नवरात्रि की धूम देखी जा रही है। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जा रही है। वहीं, चैत्र नवरात्रि के मौके पर प्रखंड के रघुचक अन्नहार शक्ति स्थल काली मंदिर में मानस सत्संग मंडली, पनसल्ला द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडली के सदस्यों कमलाकांत चौधरी एवं गोपाल कृष्ण चौधरी ने भजन के माध्यम से रामायण के सुंदरकांड का विस्तारपूर्वक पाठ किया। रघुचक, कटहरा, मोथाबाड़ी, कुमारपुर, पनसल्ला सहित आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.