बिजनौर, मार्च 26 -- नजीबाबाद। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला। नवरात्र की सप्तमी को मंदिरो में आदि शक्ति के सातवें स्वरूप मा कालरात्रि की अराधना की गई। बुधवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। चैत्र नवरात्र की सप्तमी को भक्तों ने विधि-विधान से मां मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। नगर के मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए सुबह से लम्बी कतारें लग गई। श्रद्धालुओं को घंटों अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए। माना जाता है कि मां कालरात्रि अपने भक्तों के सभी भय और नकारात्मक शक्तियों का नाश करती हैं। इसी विश्वास के चलते आज के दिन विशेष पूजा, दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन-यज्ञ का आयोजन कई मंद...