कटिहार, मार्च 11 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इस वर्ष चैत नवरात्र का पर्व जिले में विशेष आध्यात्मिक माहौल लेकर आ रहा है। 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र के साथ ही चैती छठ, महाअष्टमी और महानवमी जैसे कई प्रमुख पर्वों का संयोग बन रहा है। एक ही सप्ताह के भीतर लगातार धार्मिक अनुष्ठानों के कारण मंदिरों, घाटों और घरों में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार उदयकालीन प्रतिपदा के क्षय होने के कारण 19 मार्च को अमावस्या तिथि में ही कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ की जाएगी। इस दिन सुबह 6:51 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलश स्थापना का शुभ योग रहेगा। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र और शुक्ल योग में श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का संकल्प लेंगे। नवरात्र के दूसरे दिन 20 मार्च को श्रद्धालु पारंपरिक रेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.