नोएडा, मार्च 22 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महागुन मंत्रा-1 सोसाइटी परिसर में शनिवार को कुछ लोगों ने मूर्ति रखकर मंदिर स्थापित कर दिया। इसकी शनिवार को ही कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। अब रविवार को रखरखाव प्रबंधन ने नवरात्र के बाद मूर्ति हटाने का नोटिस जारी किया है। सोसाइटी में रहने वाली सुमन कुमार, राजेश गुप्ता, राजेश कुमार, मोहित, नितिन सिंह ने बताया कि पुलिस से शिकायत के बाद रविवार को प्रबंधन द्वारा शाम को एक नोेटिस जारी किया गया। इसमें बताया गया कि नवरात्र तक लोगों को पूजा करने दी जाएगी। इसके बाद इस मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाएगा। बता दें कि शनिवार को सोसाइटी के पार्क में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। पाठ के बाद लोगों ने वहां मूर्ति स्थापित कर दी। लोगों का कहना है कि अब तक सोसाइटी में रजिस्ट्री नहीं हुई है। ऐसे में नक्श...