शामली, मार्च 19 -- शामली। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही गुरूवार को जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पहले दिन व्रत रखकर भक्तों ने मां की उपासना की और मंदिरों में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। हिंदू नववर्ष के आगमन के साथ ही नवरात्र महापर्व की शुरुआत हुई। सुबह से ही घर-घर में कलश स्थापना और पूजा-पाठ का दौर शुरू हो गया। वहीं प्रमुख देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश स्थापना की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।शहर के हनुमान धाम स्थित श्री दुर्गा मंदिर, सब्जी मंडी स्थित अट्ठे वाला दुर्गा मंदिर तथा राजो मोहल्ला स्थित श्री चौदस वाला दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं...