मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- जनपद में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर भक्ति और श्रद्धा की बयार बह रही है। सोमवार को नवरात्रि के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के ममतामयी स्वरूप माता स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, जहाँ श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।शुभदास्तु सदा देवी स्कंदमाता यशस्विनी।।चार भुजाओं वाली और सिंह पर सवार स्कंदमाता की गोद में कार्तिकेय (स्कंद) विराजमान हैं। पंचमी तिथि के अवसर पर भक्तों ने माता रानी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय फल केला और अंगूर का विशेष भोग लगाया और प्रसाद वितरित किया। मंदिरों के साथ-साथ घरों में भी श्रद्धालुओं ने माता की सुंदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.