लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- चैत्र नवरात्र के पहले दिन मन्दिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतारें दिन भर लगी रहीं। आदिशक्ति के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंजते रहे। वहीं घरों में भी मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। व्रत रखकर भक्तों ने मां अम्बे से परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। हाथ में पूजन की थाल, मां की महिमा का गुणगान करते हुए कतारों में लगे भक्तों के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंजता रहा। यहां भीड़ को देखते हुए मन्दिर गेट पर सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रही। देर रात तक मन्दिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा प्राचीन मां बंकटा देवी, शीतला देवी, भुइया माता, संतोषी माता, दुर्गा मन्दिर में भक्तों की भीड़ दिन...