बलिया, मार्च 19 -- बलिया। चैत्र नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को जिले भर के देवी मंदिरों के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में पूजन-अर्चन व आरती के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए गए। घर व मंदिरों पर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर दुर्गा सप्तशती, कुंजिका स्रोत, दुर्गा चालीसा का पाठ हुआ। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार व पाठ से वातावरण देवीमय हो उठा। मां के जयकारों से संपूर्ण वातावरण गूंज उठा। पूजन-अर्चन के बाद व्रत रखे लोगों ने फलाहार किया। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन कोरंटाडीह के मां मंगला भवानी, कपूरी में कपिलेश्वरी भवानी, ब्रह्माईन में मां ब्रम्हाणी देवी, शंकरपुर की भवानी देवी, सोनाडीह के भागेश्वरी-परमेश्वरी देवी के साथ ही शहर व गांव के प्रमुख मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। पहले दिन देवी मंदिरों पर दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.