गंगापार, मार्च 19 -- नवरात्र के पहले दिन क्षेत्र के सभी देवी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भक्तों ने विधिविधान से मां के शैलपुत्री रूप की आराधना किया। पहले दिन भक्तों ने सुबह गंगा स्नान किया, घर मे कलश स्थापना किया तथा धूप, दीप, नैवेद्य से मां की पूजा किया। करमा स्थित प्राचीन शक्तिपीठ में करमाइन देवी के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई। यहां अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में भक्त आते हैं और मां को चुनरी, प्रसाद, पुष्प आदि अर्पित करते हैं। मंदिर की प्रबंध समिति द्वारा बताया गया कि नवरात्र में पूरे नौ दिन तक सुबह शाम आरती के अलावा कीर्तन भजन का आयोजन किया जाएगा। करमा के काली मंदिर सहित आसपास के गांवों के मंदिरों में भी मां के प्रथम रूप की आराधना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...