मिर्जापुर, मार्च 27 -- मिर्जापुर,संवाददाता। चैत्र नवरात्र के आठ दिनों तक शक्ति की देवी मां दुर्गा के आठ रूपों का विधि-विधान से पूजा आराधना करने के बाद नवमी के दिन सिद्धदात्री स्वरूप का भक्तों ने आराधना की। नवमी के अवसर पर देवी मंदिरों के साथ ही घर-घर में देवी स्वरूपा कुआंरी कन्या पूजन किया गया। सुबह स्नान ध्यान कर लोगों ने नवमी पूजन किया। इसके बाद नाना प्रकार के पकवान बना कर अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार कुंआरी कन्याओं के पांव पूजन कर उन्हें भाव पूर्वक भोजन कराया। भोजन के बाद कुंआरी कन्याओं के पांव छू कर आशीर्वाद लिया और बर्तन,द्रब्य और वस्त्रादि प्रदान कर विदा किया गया। विंध्याचल मंदिर के साथ ही नगर के विभिन्न देवी मंदिरों में कन्या पूजन की धूम रही। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के गड़बड़ा धाम शीतला माता,चुनार तहसील के अदलपुरा बड़ी शीतला मात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.